IIT में चयनित आर्यन गुप्ता का भव्य सम्मान, विद्यालय में खुशी का माहौल

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। करौंदिया (सुल्तानपुर)। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन, करौदिया का मेधावी छात्र आर्यन गुप्ता पुत्र नीलम गुप्ता एवम् भरत गुप्ता का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में चयन हुआ है। इसलिए विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्यन गुप्ता को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। आर्यन की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक विनोद सिंह, आशा सिंह, पुलकित सिंह व पलक सिंह ने आर्यन गुप्ता को सुभाशीष देकर उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना किये हैं।समारोह में विद्यालय की प्रबंधक आशा सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी. सिंह, उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, समन्वयक रेनू सिंह तथा के. एन.आई.सी.ई. लाल डिग्गी के नव नियुक्त प्रधानाचार्य अभय कुमार ओझा का विद्यालय के अध्यापकों तथा विद्यार्थियों से परिचय कराकर सम्मानित किया गया तथा आर्यन गुप्ता के नाना रमेश चन्द्र गुप्ता ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आर्यन गुप्ता के माता- पिता ने कहा कि आर्यन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उसकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आर्यन गुप्ता ने कक्षा दस में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था।
विद्यालय की प्रबंधक आशा सिंह ने कक्षा दस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छह हजार, अमर उजाला ने तीन हजार, जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।इसके अलावा कक्षा 9 और 10 में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2023 में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था एवं हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिले स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर 5100 रु.का नगद पुरस्कार प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया था। जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में 99.22 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए जे.ई.ई. एडवांस में जनरल में 9068 एवम् ओबीसी कैटेगरी में 2162 वीं रैंक हासिल की।
विद्यालय की प्रबंधक आशा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम करते हुए उच्च पदों को प्राप्त कर एक सभ्य नागरिक बनने की प्रेरणा दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एन.डी.सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करना संस्थान की परंपरा है। इससे अन्य छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर्यन भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से विद्यालय, जनपद सुल्तानपुर और देश का नाम रोशन करेगा। सम्मान के दौरान आर्यन गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच से किसी भी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश भी दिया।इस कार्यक्रम का संचालन गीता मिश्रा तथा कक्षा-11 आर्यभट्ट की छात्रा दिशा सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जगराम भार्गव, आशीष कुमार शुक्ल, सुनील राठी, अंकित सोनी, नरेन्द्र पांडेय, देवव्रत सिंह, विनय मौर्य, मो. हसानात, विश्वासमणि त्रिपाठी, शीरीं अंसारी, शैलेंद्र उपाध्याय, अनुराग पांडेय, अनिल यादव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।



