क्या फ्लॉप हो जाएगी आलिया भट्टी की फिल्म अल्फा, मिल गए हैं संकेत

Alia Bhatt Alpha box office prediction: कल यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक नजर नहीं आ रही है। यश राज फिल्म्स के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के बावजूद इस फिल्म को लेकर सिनेमाप्रेमियों में वह हलचल नहीं दिख रही है जो आमतौर पर ऐसी बड़ी फिल्मों के लिए होती है। आज दोपहर तक के जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं वे बताते हैं कि लोग इस बार थिएटर जाने में थोड़ी झिझक दिखा रहे हैं।
सुस्त शुरुआत से बढ़ी मेकर्स की चिंता
एडवांस बुकिंग की शुरुआत के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक फिल्म करीब 69.02 लाख रुपये का कारोबार ही कर सकी। sacnilk.com के अनुसार हिंदी 2डी फॉर्मेट में सिर्फ 17616 टिकटों की बिक्री हो पाई है जबकि डॉल्बी सिने वर्जन में तो आंकड़ा महज 21 टिकटों पर ही सिमट गया। बॉक्स ऑफिस के जानकारों का पहले अनुमान था कि फिल्म दहाई के आंकड़े यानी 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेगी लेकिन मौजूदा ठंडे रिस्पॉन्स को देखकर अब लग रहा है कि पहले दिन की कमाई सिंगल डिजिट में ही सिमट सकती है।
कमजोर दिल वाले न पढ़ें: इस बॉलीवुड फिल्म में इस्तेमाल हुई थी ‘असली भूत’ की आवाज
आलिया की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना भी मुश्किल
बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘अल्फा’ का हाल आलिया भट्ट की पिछली फिल्मों ‘जिगरा’ और ‘राजी’ से भी कमजोर रह सकता है। स्पाई यूनिवर्स के इतिहास में यह अब तक की सबसे धीमी शुरुआत वाली फिल्म साबित हो सकती है। आलिया की फिल्म ‘जिगरा’ ने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये कमाए थे जबकि साल 2018 में आई ‘राजी’ की ओपनिंग 7 करोड़ रुपये रही थी। मौजूदा हालात को देखकर लगता है कि ‘अल्फा’ के लिए इन आंकड़ों को छूना भी एक बड़ी चुनौती होने वाला है।



