अपाचे पर बैठाकर युवकों ने किसान के 70 हजार उड़ाये
आढ़ती से पिता की तेरहवीं को उधार लेकर पैदल निकला था किसान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला आजाद रोड से गिरधारीपुरा के मध्य सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्राम बनामई निवासी किसान विजयपाल यादव 45 बर्ष पुत्र स्व.हेतराम यादव को झांसा देकर अपाचे सवार दो युवकों ने अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपना काम करके कुछ दूरी पर किसान विजयपाल को अपाचे से उतार दिया,जब बाइक से उतरकर किसान ने जैसे अपनी जेब में हाथ डाला उसके होश उड़ गए,जेब कटी थी और आढ़ती से उधार लेकर आए 70 हजार रुपये का बंडल गायब था,किसान ने चीखते चिल्लाते अपाचे बाइक सवार युवकों का दौड़ लगाकर पीछा इस बीच अपाचे सवार दोनों युवक तेज रफ्तार बाइक के साथ फुर्र हो गए। हालांकि उक्त बाइक सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद पीड़ित किसान विजयपाल ने भरथना कोतवाली में लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि विगत दिवस 30 मई को उसके रिटायर्ड सैनिक हेतराम यादव का निधन हो गया था,जिनकी कल मंगलवार को तेरहवीं का आयोजन था जिसकी व्यवस्था के लिए वह सोमवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति से आढ़ती ऊदल उर्फ आसित से 70 हजार रुपए उधार लेकर बाजर में खरीददारी करने निकला था,इसी बीच आजाद रोड पर उसे बिना नम्बर वाली एक नई अपाचे पर सवार दो युवकों ने उसे मामा कहकर रोका और आगे छोड़ देने को कहकर बाइक पर बैठा लिया, लेकिन जैसे ही वह गिरधारीपुरा तक पहुंचा बाइक सवार युवकों ने उसे उतार दिया। जिसके बाद उसने अपनी जेब कटी और रुपयो का बंडल गायब देखा। पीड़ित किसान ने सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक के वीडियो और फुटेज अरेंज कर पुलिस को सौंपे है। घटना के मामले में पुलिस जांच कर बाइक समेत बदमाशों की तलाश में जुटी है।



