अवधी लोकोत्सव में बिखरा लोक संस्कृति का रंग केवट के राम नाटक ने जीता दिल

सुलतानपुर।अयोध्या संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के रिपेट्री अनुदान के अंतर्गत सुहानी सेवा समिति सुल्तानपुर द्वारा नाका अयोध्या स्थित गुलाब मैरिज लान में भव्य अवधी लोकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अवधी लोक संस्कृति लोकगीत और पारंपरिक कलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लोक कलाकार प्रकृति यादव एवं उनकी टीम ने बधावा सोहर नटका अवधी लोकगीत और लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया लोकधुनों और पारंपरिक वेशभूषा से सजे कलाकारों ने मंच पर अवधी संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केवट के राम नाटक रहा जिसकी प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय लोक संस्कृति को नई पहचान मिलती है और युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ती है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष ने सभी लोक कलाकारों अतिथियों और उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमारी विरासत है जिसे सहेजना और आगे बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर दीपक राज सत्यम विकास अंतिम राहुल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button