रात के ये 4 आसान स्टेप्स: दिल और दिमाग को रखेंगे हमेशा फिट

Heart Health Tips: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देते हैं। देर रात तक जागना, अनियमित भोजन और जंक फूड का सेवन दिल पर सीधा असर डालता है। इस कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हम रात को सोने से पहले कुछ मिनट अपने लिए निकालें, तो यह दिल और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
1. 4-2-6 सांस लेने की तकनीक
सोने से पहले 5 मिनट तक 4-2-6 ब्रीदिंग तकनीक अपनाना काफी लाभकारी है। इसमें 4 सेकंड तक सांस अंदर लें, 2 सेकंड रोकें और 6 सेकंड तक धीरे-धीरे छोड़ें। इससे दिल की धड़कन संतुलित होती है और फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ती है। शरीर रिलैक्स महसूस करता है और तनाव कम होता है। परिणामस्वरूप नींद भी गहरी आती है।
2. कमरे को अंधेरा करें
सोने से कम से कम 10 मिनट पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद कर दें और कमरे की रोशनी कम कर दें। इसे डार्कनेस विंडो कहा जाता है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, जिससे दिमाग सक्रिय रहता है और नींद प्रभावित होती है। अंधेरा होने से शरीर आराम महसूस करता है और रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम होता है।
3. छाती पर हाथ रखें और रिलैक्स करें
रात में 2 मिनट के लिए हाथों को सीने पर रखकर गहरी सांस लेना तनाव को कम करने का सरल तरीका है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और हार्ट रेट को नियंत्रित करता है। लगातार अभ्यास से चिंता और तनाव भी कम होता है।
4. गुनगुना पानी पिएं
सोने से आधा घंटा पहले गुनगुना पानी धीरे-धीरे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और आराम महसूस होता है। यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। यदि चाहें तो गुनगुना दूध भी लिया जा सकता है, लेकिन पानी सबसे सुरक्षित विकल्प है।
कम पेशाब आने को न करें नज़रअंदाज़; शरीर के ये 6 लक्षण हैं बड़ी मुसीबत का इशारा
छोटी आदतें, बड़ा फायदा
छोटी-छोटी हेल्दी आदतें लंबे समय तक दिल की सुरक्षा करती हैं। यदि पहले से कोई हार्ट या अन्य बीमारी है, तो इन तरीकों को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। हार्ट अटैक के बाद भी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही इन उपायों को अपनाएं।



