बुद्ध भगवान की निकली 3 किलो मीटर लम्बी शोभायात्रा

बुद्ध भगवान के अनुयाइयों में रहा भारी उत्साह

जसवंतनगर,इटावा। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ 3 किलो मीटर दूर तक एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बुद्ध प्रतिमा को विराजित कर यह यात्रा नगला भिखन, भतौरा व धारा नगरी होते हुए हाईवे स्थित मलाजनी चौराहे तक पहुंची तथा सर्विस लेन के रास्ते नगला हरचंद स्थित बुद्ध विहार में संपन्न हुई।

बुद्ध विहार पहुंचकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भगवान बुद्ध के शांति,करुणा और अहिंसा के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यहां खीर वितरण के उपरांत वापसी में हाईवे स्थित पंचायत घर के निकट युवाओं द्वारा संयुक्त रूप से भारी मात्रा में खीर वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. डॉ.ओम प्रकाश शाक्य, पेंटर लक्ष्मण सिंह शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य ‘गुड्डू’,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार शाक्य, समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य,प्रधान लक्ष्मी नारायण शाक्य, एडवोकेट निखिल शाक्य, पवन शाक्य का स्वागत अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उदय शाक्य,ललित शाक्य,राजीव शाक्य,गौरव शाक्य,जसराम,आशीष कुमार,सूरज,सौरभ शाक्य, दिलीप,अनुज,विनय,रोहित नंदन , अर्जुन,अंकित,प्रिया , मंत्रवती,कोमल,रेनू,प्रीति, मंजू,नीतू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुयाई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button