श्री राजहंस शिक्षण संस्थान त्रिलोकपुर के मेधावियों ने लहराया परचम

सुलतानपुर। जिले के धम्मौर क्षेत्र स्थित श्री राजहंस शिक्षण संस्थान, त्रिलोकपुर ने एक बार फिर यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय में सफलता की गौरवशाली परंपरा इस वर्ष भी कायम रही।
विद्यालय के संचालक ज्ञान सिंह यादव के अनुसार हाई स्कूल परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम आया है, जहां सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। खास बात यह रही कि नितिन यादव 90 प्रतिशत रहा और गणित में 100 में 100 रहा नितिन ने बताया रमाकांत यादव गुरु जी गणित बहुत अच्छा पढ़ाते हैं इन्ही की वजह से ये सफलता प्राप्त हुई।और इस तरह मेधावी छात्राओं शुभी तिवारी,नैंसी यादव, कविता,खुशी, नंदिनी, शिल्पा यादव, प्रियंका समेत दर्जनों बच्चों का 80% के ऊपर तक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
शेष विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। वहीं उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उपलब्धि में योगदान दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्ता एवं अनुशासन का परिणाम है।विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, उन्हें निराश न होने और पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया गया।



