गरीब का शव में मिलने से हड़कंप, भरथना की गलियों में कबाड़ा बीनकर पलता था अपना पेट
दानसहाय मन्दिर के चबूतरे पर संदिग्ध अवस्था में मिला शव

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली पुलिस महकमे में शुक्रवार की सुबह 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब कस्बा क्षेत्र के आजाद रोड स्थित दानसहाय मन्दिर के चबूतरे पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली।
शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के साथ मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
घटना स्थल पर जमा हुई भीड़ में कुछ लोगों ने बताया कि मृतक को कुछ दिनों से भरथना कस्बा की सड़क और गलियों के कूड़ो के ढेर से कबाड़ बीनता देखा गया। यहां के आस पास के लोगों ने बताया कि उन्होंने उक्त व्यक्ति को इसी हालत में दूर से सुबह 5 बजे पड़ा देखा था। जिसके कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आसाराम बेटियापुरा निवासी 40 वर्षीय हरवान उर्फ राजू पुत्र पातीराम के रूप में हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



