गर्मियों में स्वस्थ रहने के जीवन शैली में करें बदलाव: डॉ.अखिलेश

इटावा। आलमपुर हौज मदन हॉस्पिटल के डॉ. अखिलेश कुमार पूर्व चिकित्सक अधिकारी यूपीयूएमएस सैफई से आज इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन ने मुलाकात कर उन्हें तहेदिल से धन्यवाद किया।

क्योंकि डॉ.अखलेश कुमार मरीजों से बड़े ही नम्रता एवं प्रेम सेवा सदभाव के साथ मरीज की पूरी बात सुनते है जिससे मरीज डॉ साहब से बहुत खुश रहते है।

इस दौरान डॉक्टर साहब ने गर्मी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी

डॉ.अखलेश कुमार ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने और लू से बचने के लिए हाइड्रेशन सही खान-पान और सही कपड़ों का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है,डॉक्टर के अनुसार शरीर का तापमान संतुष्ट रखने के लिए भरपूर पानी पिए, प्यास लगने का इंतजार ना करें,दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहे,नारियल, पानी,छाछ,नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करें क्योंकि इनमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं ।

अधिक चाय कॉफी शराब और मीठे कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें क्योंकि यह शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं ।

हल्का भोजन करें गर्मियों में भारी और तला भुना खाना खाने से बचना चाहिए ।

ताजा फल खाएं जैसे तरबूज,खीरा और सलाद अपनी डाइट में शामिल करें।

दही और लौकी जैसी ठंडी तासीर वाली चीज खाएं ।

ज्यादा मिर्च मसाले वाला खाना शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है ।

Related Articles

Back to top button