थानाध्यक्ष बंधुआ कला की सक्रियता से अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

सुल्तानपुर। बंधुआकला पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मझना ओवरब्रिज के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचा .32 बोर,दो जिंदा कारतूस तथा एक देशी तमंचा .315 बोर के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत ने बताया कि ग्राम बबुरी निवासी एक महिला की तहरीर पर जान से मारने की नीयत से बम फेंकने और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में प्रभाकर मिश्रा उर्फ अमन,आशीष पाण्डेय और प्रिंशु मिश्रा निवासी थाना बंधुआकला क्षेत्र शामिल हैं।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या,हत्या के प्रयास,लूट व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button