वित्तीय सहायता केंद्र क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा किया गया कैंप का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। वित्तीय सहायता केंद्र क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में कैंप का आयोजन किया गया। कैप के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग के हर पहलू की जानकारी दी गई जिससे हर व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ के साथ साथ बैंकिंग धोखाधड़ी से परिचित हो सके।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम, फसल बीमा, पशु बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, केवाईसी, आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बैंकिंग धोखाधड़ी से सावधान रहने के उपाय भी बताए। शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसी तमाम योजनाएं जन कल्याण हेतु चलाई जा रही है जिनकी जानकारी कैप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाती है ताकि हर व्यक्ति योजनाओं का पूरा पूरा लाभ ले सके कोई भी लाभ से वंचित न हो । वित्तीय सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने में भी पूरी मदद एवं सलाह दी जाती है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

————————————

मनुष्य के लिए जीवनोपयोगी होती है शिक्षा : एमएलसी उमेश द्विवेदी

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के खेरवा मजरे मुरैनी स्थित सूबेदार मेजर रामफल सिंह स्मारक इंटर कालेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है जहां पर हर छात्र को शिक्षा के साथ संस्कार एवं जीवन जीने की शैली प्रदान की जाती है। यही शिक्षा एक मनुष्य के लिए जीवनोपयोगी होती है।

चूंकि वह भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए है इसीलिए विद्यालयों के शिक्षण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों से वाकिफ हैं इसलिए विद्यालयों के सहयोग में पूर्ण सहयोग करने के लिए आतुर रहते है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की वह चाभी है जिससे हर समस्या से निपटा जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी एवं विद्यालय की प्रबंधक योगिता सिंह ने दीप प्रज्वल करते हुए किया। उसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से लेकर स्वागत गीत एवं तरह तरह के प्रेरणादायक नाटकों का मंचन किया।

विद्यालय की प्रबंधक योगिता सिंह ने कहा कि वार्षिक उत्सव तो मात्र एक साधन है कार्यक्रम से विद्यालय के बच्चों का मनोबल बढ़ता है एवं अभिभावकों की उपस्थिति से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर क्षेत्र के अभिभावक सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button