शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माण करता है: शाह आलम रौनक
मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद: रामनगर मज़रा स्थित एएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह हर्षोल्लाह से मनाया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम कर गीत गाए एवं शिक्षकों को प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक ने कहा कि एक शिक्षक ही आदर्श राष्ट्र का निर्माण करता है। वह देश को अच्छे और सभ्य नागरिक प्रदान करता है। हमें शिक्षकों का हृदय तल से आदर करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वह हमारे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति रहे इसके साथ-साथ वह एक आदर्श शिक्षक भी थे। इसके उपरांत प्रबंध समिति ने शिक्षकों के सम्मान में प्रोग्राम आयोजित कर उनको उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बलराम सिंह सैनी,प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक,प्रीति चतुर्वेदी,अभिनव सैनी,सुखविंदर कौर,मोहम्मद दानिश,ज्योति सैनी,ईशा परवीन,कशिश,नीतू,राशि, शिवानी,नेहा परवीन,इंशा,एमन,रश्मि,माही, रितिका,एवं शगुन,वैष्णवी यादव आदि सम्मिलित रहे। संचालन मोहम्मद दानिश ने किया।



