IMF पहले से ही कंगाल PAK को फिर से अरबों रुपये का देगा लोन, जानें शर्तें

imf funding to pakistan: पाकिस्तान की इकॉनमी पहले से ही मंदी में है। वहीं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (international monetary fund) ने एक बार फिर पाकिस्तान के लिए अपना खजाना खोल दिया है। IMF बोर्ड ने सोमवार को पाकिस्तान को बढ़ती महंगाई और कर्ज से उबरने में मदद के लिए एक नए लोन प्रपोज़ल को मंज़ूरी दे दी। इससे पाकिस्तान को अब और $1.2 बिलियन मिलेंगे। IMF के इस फैसले से पाकिस्तान को अपना फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व बढ़ाने और महंगाई को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

IMF के इस फैसले से पाकिस्तान का प्रोग्राम वैसे ही जारी रहेगा जैसा वह अभी है और इससे पाकिस्तान को अपना फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह फंड IMF बोर्ड की मंज़ूरी के बाद अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान को दे दिया जाएगा। इस फंड से पाकिस्तान की कमजोर इकॉनमी को कुछ राहत मिलेगी। यह रकम पाकिस्तान के लिए बहुत ज़रूरी होगी।

नई शर्तें जानिए (why imf give loan to pakistan)

बता दें कि IMF ने पाकिस्तान को नया लोन देने के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं। पाकिस्तान को फिर से लोन देने के अलावा, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को अब अपने रेवेन्यू के सोर्स बढ़ाने चाहिए और जल्द से जल्द सरकारी कंपनियों का प्राइवेटाइज़ेशन करना चाहिए। IMF ने कहा है कि पाकिस्तान को टैक्स कलेक्शन बेहतर करने, घाटे को कम करने और आर्थिक सुधारों को तेज़ करने पर ध्यान देना चाहिए।

इन दो देशों में 900 साल पुराना शिव मंदिर के लिए युद्ध, PM को छोड़नी पड़ी कुर्सी

आगे कहा है कि ग्लोबल हालात को देखते हुए पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए समझदारी भरी फिस्कल पॉलिसी अपनाते रहना चाहिए। इसके अलावा, उसे प्राइवेट सेक्टर की मदद से ऐसे सुधारों को तेज़ करना चाहिए जिनसे देश बेहतर हो सके।

पाकिस्तान को अब कितना पैसा मिलेगा?

बोर्ड ने पाकिस्तान के लिए $7 बिलियन की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी से $1 बिलियन और रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी से $200 मिलियन को मंज़ूरी दी। पाकिस्तान को इन दोनों प्रोग्राम के तहत अब तक कुल मिलाकर लगभग $3.3 बिलियन मिल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button