SIR कार्य पूर्ण करने पर BDO वर्षा सिंह ने BLO को अंगवस्त्र व नगद धनराशि देकर किया सम्मानित

महराजगंज, रायबरेली। समय के अंदर एसआईआर कार्य शत प्रतिशत पूरा करने पर दो बीएलओ को बीडीओ वर्षा सिंह द्वारा सोमवार को अंगवस्त्र व पारितोषिक के रूप में नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

महराजगंज विकास खंड क्षेत्र के बूथ संख्या-299 जनता विद्यालय मऊ व बूथ संख्या 277 प्रा वि मांझगांव के बीएलओ मीनाक्षी सिंह और हेमलता सिंह का समय के अंदर शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो गया, मीनाक्षी सिंह ने 1081 मतदाताओं व हेमलता सिंह ने 653 मतदाताओं का शत-प्रतिशत कार्य 29 नवंबर को ही पूरा कर लिया था। शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर बीडीओ वर्षा सिंह ने दोनों कर्मयोगियों को सम्मानित किया।

बीडीओ वर्षा सिंह ने कहा कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 252 से बूथ संख्या 350 तक की जिम्मेदारी उन्हें बतौर एईआरओ दी गई है। जिसमें 26 बूथों का शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष बूथों का भी 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि कार्य बोझ नहीं होता जो लोग मनोयोग से लगे हैं, उनका कार्य समय पर पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button