छात्र-छात्राओं ने किया राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान रायबरेली का शैक्षिक भ्रमण

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप

महराजगंज, रायबरेली। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के विरुद्ध उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने पर बीच बचाव करने पुत्र पुत्री को भी पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है ।

घटना कोतवाली क्षेत्र के पूरे मचाल मजरे सारीपुर का है। कुसुम देवी पत्नी राजेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को सुबह गांव के ही पारुल पुत्री रामफेर , खुशी पुत्री रामफेर, प्रज्ञा पुत्री रामफेर, ऊषा पत्नी रामफेर ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरूकर दी, बीच बचाव करने आए पुत्र शशांक तथा पुत्री शिवांशी के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देना । मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

—————————————–

महराजगंज, रायबरेली। राजकीय हाईस्कूल जनई के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) रायबरेली का शैक्षिक भ्रमण किया। संस्थान पहुंचते ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को फैशन टेक्नोलॉजी, वस्त्र डिजाइन, मॉडलिंग प्रक्रियाओं और उद्योग से जुड़े करियर अवसरों की गहराई से जानकारी देना था। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों, डिजाइन लैब, बुने व छपाई अनुभागों तथा हाई-टेक प्रोडक्शन यूनिट का विस्तृत अवलोकन कराया।

छात्रों ने डिजाइनिंग के नए ट्रेंड, तकनीकी प्रक्रियाएँ और प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और कर्मचारी भी इस भ्रमण में शामिल रहे।

निफ्ट में मिले व्यावहारिक ज्ञान ने विद्यार्थियों के भीतर नए सपनों और करियर संभावनाओं के प्रति उत्साह भर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण छात्रों को आधुनिक तकनीकी दुनिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

—————————————-

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गम्भीर

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के याकूबगंज मजरे सोथी में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब 48 वर्षीय अनिल पुत्र सुदामा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक बिगड़ी हालत के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में परिजनों ने अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button