भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी के पिता की गोली लगने से मौत

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर उपाध्यक्ष के पिता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार ने समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के करीबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर उपाध्यक्ष के पिता सुबह नाश्ता लेने घर से निकले थे। इसके बाद वह किले के गेट के पास खून से लथपथ हालत में मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार द्वारा दिए गए तहरीर में दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इनमें से एक आरोपी अब्दुल सलाम को सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का करीबी बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और कई बार धमकियाँ भी दी गई थीं।
पुलिस का बयान, पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से एक नोट और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की गई है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



