Mirzapur train accident: रेलवे स्टेशन पर हुआ भीषण ट्रेन हादसा, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत

Mirzapur train accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का चुनार रेलवे स्टेशन बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना। सुबह के वक्त रेलवे ट्रैक पार करते हुए कम से कम छह महिलाओं की मौत हो गई, जब वे ट्रेन से उतरकर बिना सुरक्षा की परवाह किए हुए उल्टी दिशा से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गईं। ये महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मिर्जापुर आईं थीं।

मृतकों में 28 वर्षीय सविता, 16 वर्षीय साधना, 12 वर्षीय शिव कुमारी, 20 वर्षीय अंजू देवी, 60 वर्षीय सुशीला देवी और 50 वर्षीय कलावती शामिल हैं। ये सभी महिलाएं चुनार स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर चोपन एक्सप्रेस से उतरने के बाद ट्रैक पार कर रही थीं। तभी नेताजी एक्सप्रेस जो हावड़ा से कालकाजी जा रही थी, इनसे टकरा गई।

जानें कैसे घटी ये घटना

सूत्रों के मुताबिक, जब ये हादसा हुआ तब यात्री ट्रैक पार कर रहे थे और ट्रेन के प्लेटफार्म पर नहीं उतर रहे थे। यात्रियों ने फुटओवर ब्रिज के बजाय सीधे पटरी पर उतरने का निर्णय लिया, जिससे यह घटना घटित हो गई। यह घटनाक्रम सुबह लगभग 9:30 बजे हुआ था। यात्री चोपन एक्सप्रेस से उतरने के बाद ट्रैक पर घुस गए, और अचानक सामने से आ रही नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

Korba passenger train: ट्रेन दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे अफसरों ने भी इस घटना की वजह को स्पष्ट किया। उनका कहना है कि यात्री ने प्लेटफार्म के विपरीत दिशा में उतरने का निर्णय लिया, जिससे इस हादसे को जन्म दिया।

चीफ मिनिस्टर योगी ने इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button