गनपत सहाय महाविद्यालय के दो छात्रों का प्री-आर.डी. कैंप में हुआ चयन

सुल्तानपुर। भारत सरकार की युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में प्रतिभाग करने हेतु चयन प्रक्रिया के द्वितीय चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का चयन किया गया, जिसमें डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या के अंतर्गत गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर से बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंशु एवं बी. कॉम. पंचम सेमेस्टर के छात्र निश्चल पाण्डेय का चयन हुआ।

दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद रूपी शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अंग्रेज सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी चरणों की तैयारी हेतु दोनों छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो. समीर सिन्हा, वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि, डॉ शाहनवाज आलम, डॉ. दीपा सिंह, डॉ भोलानाथ, डॉ देवेन्द्र नाथ मिश्र एवं अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button