तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

महराजगंज, रायबरेली। तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी ने शपथ दिलाई।

शुक्रवार को तहसील परिसर में बने अधिवक्ता भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उपजिलाधिकारी गौतम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर की मौजूदगी में संपन्न कराया गया। कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह महामंत्री दुष्यंत प्रसाद नवचेतन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताहिर हुसैन , उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह , राधेलाल , वरिष्ठ सहमंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सहमंत्री अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, पुस्तकालय अध्यक्ष सुमित कुमार, आय व्यय निरीक्षक बृजेंद्र प्रताप ,मीडिया प्रभारी आलोक कुमार अवस्थी को एल्डर कमेटी के सदस्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई।

उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने कहा कि बार और बेंच का आपस में हमेशा तालमेल बना रहना चाहिए ताकि वादकारियों का हित प्रभावित न हो। इस मौके पर बलवंत प्रसाद शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह , हरदेव प्रसाद शुक्ल, कृष्ण कुमार यादव, रमेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार पाल, सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव ,अजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार यादव, आशुतोष मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, वैभव सिंह , राजकुमार वर्मा, आशाराम, प्रदीप मौर्य, तेजभान यादव , विजयराज सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिजीत मिश्रा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button