हाई रिच सीड्स का बड़ा धोखा, किसानों की सालभर की कमाई डूबी
कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं किसानों को दिया जाएगा गेहूं का बीज क्या गेहूं के बीज से किसानों की भरपाई हो पाएगी

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिले के दुबेपुर ब्लॉक के सैकड़ों किसानों की मेहनत पर बड़ा झटका लगा है। उन्होंने एमडीआर 2001 धान बीज, जिसे कंपनी ने हाई रिच सीड्स बताया था, अपने खेतों में बोया। कंपनी ने दावा किया था कि फसल 120-130 दिन में तैयार होगी। लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक न बाली आई, न उपज तैयार हुई। किसानों का कहना है कि यही फसल उनकी सालभर की आजीविका थी। हम छोटे किसान हैं। खेत से ही परिवार चलता है। अब पूरी मेहनत बेकार गई, उन्होंने दुख जताया।
कंपनी ने गेहूं का बीज देने की बात कही, लेकिन किसानों का सवाल है कि क्या इससे नुकसान की भरपाई होगी? सैकड़ों किसान कृषि भवन और जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दे चुके हैं। किसानों की मेहनत और उम्मीदें अब सड़क पर खड़ी सूखी फसलों की तरह सूनी नजर आ रही हैं।
सुनील यादव कल्लन खान, संदीप यादव अनुराग यादव अमरनाथ यादव माता प्रसाद राम सरेमन गुप्ता हिमांशु यादव सरवन पाल कमलेश कुमार उमेश नाथ यादव आनंद तिवारी हिमांशु पांडे प्रमोद चौरसिया अरशद खान रामसरन यादव मोनू राम निहोर दिनेश शिव प्रताप हिमांशु सुरेंद्र कुमार यादव विजय कुमार मदन आकाश संगम प्रसाद चौरसिया मुन्ना राम नारायण पाल बंसी मोरिया संतराम यादव उमेश रामराज वीरेंद्र शुक्ला ओम प्रकाश राम राज यादव राकेश यादव आज किसानों को एमडीआर 2001 धान का बीज किसानों को निराश कर दिया।



