तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज में नागेंद्र सिंह अध्यक्ष व दुष्यंत प्रसाद महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज, रायबरेली। तहसील बार एसोसिएशन महराजगंज का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें नागेंद्र सिंह को अध्यक्ष एवं दुष्यंत प्रसाद नवचेतन को महामंत्री चुना गया। एल्डर कमेटी सहित तहसील के अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

बताते चले कि इस वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर अध्यक्ष रहे छोटेलाल सहित पदाधिकारियों ने अपना अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसके बाद 9 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया गया। एल्डर कमेटी के बलवंत प्रसाद शुक्ल धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक नामांकन प्राप्त किए गए। मंगलवार को अधिवक्ता भवन में आयोजित चुनाव में किसी भी पद पर दो पर्चे दाखिल न होने से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।

जिसमें अध्यक्ष नागेंद्र सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताहिर हुसैन , उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह , राधेलाल , महामंत्री दुष्यंत प्रसाद नवचेतन , वरिष्ठ सहमंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सहमंत्री अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, पुस्तकालय अध्यक्ष समित कुमार, आय व्यय निरीक्षक बृजेंद्र प्रताप ,मीडिया प्रभारी आलोक कुमार अवस्थी, वरिष्ठ व कनिष्क कार्यकारिणी सदस्य में हरदेव प्रसाद शुक्ल, कृष्ण कुमार यादव, रमेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार पाल, संतोष कुमार यादव, आशुतोष मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, वैभव सिंह , राजकुमार वर्मा, आशाराम, प्रदीप मौर्य, तेजभान यादव आदि को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बार को सकुशल चलाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button