मिशन शक्ति: पीरामल फांउडेशन ने छात्राओं को किया जागरूक
जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में छात्राओं को किया गया जागरूक

श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और मिशन शक्ति 0.5 के तहत बालिकाओं को मजूबत करने और उनके अधिकारों की जानकारी अनवरत दी जा रही है। अभियान के तहत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में छात्राओं को जागरूक किया गया और उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, शिक्षा के महत्व एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई।
पीरामल फांउडेशन के ने कहा कि सभी बच्चों को विशेष रूप से बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी हो जिससे मुसीबत के समय में उनका उपयोग कर सके उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सतर्क रहने जागरूक बने और अपने आप को मजबूत बनाने के टिप्स दिए गए। बालिकाओं हेतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे स्वास्थ्य शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक बनाने के लिए उनके जीवन कौशल विकास हेतु अरमान माड्यूल तथा आत्म रक्षा हेतु जूडो कराटे का प्रशिक्षण के बारे में बताया गया।
इसके साथ ही उन्हें विभिन्न टोल फ्री नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102 (एंबुलेंस), 108 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, और 112 (आपातकालीन सहायता) की जानकारी देकर उनके उपयोग के बारे में बताया गया। इसके साथ ही गलत तरीके से छूने जिसमें गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना था।



