गाज़ियाबाद विधायक संजीव शर्मा का जन्मदिन संदीप सिंघल व दिनेश ने धूमधाम से मनाया

ग़ाज़ियाबाद। शहर के लोकप्रिय एवं हरदिलअज़ीज़ विधायक श्री संजीव शर्मा जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संदीप सिंघल और दिनेश के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने भाग लिया।
जन्मदिन समारोह में विधायक संजीव शर्मा को फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संजीव शर्मा का सहज व मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें जनता का प्रिय नेता बनाता है। समारोह का माहौल पूरे समय उल्लास और उत्साह से भरा रहा।



