जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में 30 नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, वोटर लिस्ट सत्यापन पर जताई चिंता

गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता एवं कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित की निगरानी में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय मतदाता सूचियों के सत्यापन की समीक्षा रहा।

बैठक में बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर बांटी गई वोटर लिस्ट की समीक्षा की गई। मुरादनगर से तरुण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटे मिले, जबकि कुछ ऐसे नाम शामिल पाए गए जो संबंधित क्षेत्र के निवासी ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के परिवार के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब हैं। इस प्रकार की गड़बड़ियां आने वाले चुनावों को प्रभावित कर सकती हैं।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जिले के पदाधिकारी चुनाव तक अपने-अपने ब्लॉकों में बूथ स्तर तक सक्रिय रहेंगे तथा वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने हेतु प्रशासन एवं चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंचाने में मदद करेंगे।

बैठक में कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित एवं एडवोकेट विक्रांत वशिष्ठ एमएलसी स्नातक प्रत्याशी द्वारा नव नियुक्त 30 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अंत में “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक में अन्य जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। श्रीमती लज्जा यादव आरटीआई अध्यक्ष ने बताया कि पटेल नगर में शहीद मेट्रो स्टेशन की पार्किंग हेतु नगर निगम द्वारा वर्षों पुराने मार्ग को दीवार लगाकर बंद किया जा रहा है। इस मामले को जिला अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त से वार्ता की तथा मुलाकात का समय मांगा।

बैठक में कहा गया कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी को प्रदेश नेतृत्व एवं केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सराहना मिल रही है तथा कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर बिना गठबंधन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, राजकुमार पंडित, विनोद धाम, हरपाल सिंह, ब्रह्मदत्त दुबे, सुरेंद्र सिंह, डॉली त्यागी, आशुतोष गुप्ता, अनवर कुरैशी, राजू शर्मा, सत्य प्रकाश त्यागी, राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, आशीष त्यागी, तरुण शर्मा, इमरान अनवर, रूबी मलिक, रियाज अहमद, हरिंदर सिंह बाबा, पूनम सिंह, सीमा, नजमीन, लज्जा यादव, सविता जैसवाल, अश्वनी त्यागी, डॉ. बाबूराम आर्य, नईम खान, धीरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र सिंह, विक्रांत वशिष्ठ, दिनेश सीताराम प्रजापति, अजय शर्मा, उमेश त्यागी, आचार्य विकास कुमार त्यागी, योगेश कुमार, सबिया अंसारी, सुभान अब्बासी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button