उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा का सम्मान समारोह में 23 भामाशाह व्यापारी हुए सम्मानित
उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के प्रदेश महामंत्री ने किया सम्मान

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के द्वारा संगठन में समर्पण भाव को देखते हुए 1994 से लेकर आज तक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में इटावा जनपद में व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारी भामाशाहों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शक्ति धाम मैरिज होम इटावा में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के 23 भामाशाहों को व्यापार शिरोमणि सम्मान से प्रदेश महामंत्री सचिन कंछल द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री श्री कंछल ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने सभी सम्मानित होने वाले भामाशाह व्यापारियों का पैर धोकर सम्मान किया l सम्मानित होने वाले व्यापारी भामाशाह मन्ना बाबू सर्राफ,डॉ.राम बिहारी तिवारी,डॉ.मुलायम सिंह यादव,गोपाल कृष्ण सारस्वत,विवेक पोरवाल, सुनीत सिंह चौहान, शिवकुमार सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, मो.लतीफ खान मंसूरी, अशोक पोरवाल,रवि पोरवाल,बटेश्वरी दयाल प्रजापति,डॉ.सुशील सम्राट,रामचंद्र गुप्ता, आलोक वर्मा,दुष्यंत दीक्षित,प्रदीप पोरवाल, अनुज गुप्ता,डॉ.काले खान मंसूरी,वीरेंद्र कुमार शुक्ला, संग्राम सिंह भदौरिया, बसंत सिंह चौहान आदि को व्यापार शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एम पी सिंह तोमर,डॉ.एके शर्मा,आगरा जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा,मैनपुरी जिला महामंत्री कमलेश दीक्षित, मेजर पाण्डेय,शरद बाजपेई,रमेश यादव, सुनीता कुशवाहा,प्रदीप कनौजिया,अभिषेक दीक्षित,धर्मेंद्र भदौरिया, सरदार मोहन सिंह, अवधेश दुबे,शैलेन्द्र राजावत,अनुराग वर्मा, विनीत पाण्डेय,नरेश चन्द्र यादव,अतुल त्रिपाठी, मयंक कठेरिया आदि व्यापारी उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन कवि रोहित चौधरी ने किया l



