कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी सुलह का बना रहे दवाब

स्टार एक्सप्रेस संवाददता

हरदोई: हरदोई शाहाबाद पचदेवरा इलाके में होली के दिन दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। अब दरिंदे के परिजन सुलह के लिए पीड़ितो को धमकाने में लगे है। इसी के चलते पीड़ित परिवार ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अनंगपुर चौराहा जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम खुलवाया है।

प्राप्त विवरण में पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में 8 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को मासूम के घर के सामने फेंक दिया था। होली के दिन हुई जघन्य वारदात से पूरे जनपद में सनसनी फैल गई थी। जिसमें पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले के जांच में जुटी थी। तभी मृतका के पिता ने गांव के ही कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा पाठक पर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने जांच में दोषी के घर से तमाम साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद लघुशंका के लिए जाते समय आरोपी आरक्षी की सरकारी रायफल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को घायल कर दिया। जिसे इलाज के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब आरोपी के परिजन मृतका के परिजनों से सुलह का दवाब बना रहे है। जिसके लिए दबंग मारने पीटने से लेकर खेतों से ना निकलने की धमकी दे रहे है। इसी बात से नाराज मासूम किशोरी के परिजन और ग्रामीणों ने अनंगपुर चौराहे को जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस से सुलह -समझौता का दवाब बनाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

दुष्कर्म और जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को फांसी देने और मकान को बुलडोजर से जमींदोज करने की मांग कर रहे है। पुलिस और प्रशासन के कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया है। बताया गया कि अब आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। पुलिस सुलह -समझौता का दवाब बनाने वाले आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। साथ ही पुलिस मामले में जांच कर दोषियों पर विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button