उत्तराखंड: भर्तियों पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला सही- CM पुष्कर धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम धामी शुक्रवार को उत्तराखंड सदन पहुंचे। यहां चिंतन शिविर में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा भर्तियों पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला सही हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम धामी शुक्रवार को उत्तराखंड सदन पहुंचे। यहां चिंतन शिविर में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा भर्तियों पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला सही हैं। सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। बता दें, गुरुवार को विधानसभा भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के फैसले को सही ठहराया है।

बता दें, उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है। खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने भी साफ तौर पर कहा था कि तदर्थ नियुक्तियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि वह लोग सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला भी करते हैं तो भी सरकार का यह फैसला अटल रहने वाला है।

Also Read-

यूपी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 23 बस अड्डे, होटल, शॉपिंग, लाउंज…

विधानसभा भर्ती घोटाले के बाद विधानसभा अध्यक्ष विद्युत खंडूरी ने एसआईटी गठन कर विधानसभा से 228 पद निरस्त कर दिए थे, जिसके बाद नौकरी से निकाले गए लोगों ने नैनीताल हाई कोर्ट का रुख किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button