मारियुपोल में पुतिन का औचक दौरे पर भड़का यूक्रेन, लोगों से की बात 

स्टार एक्सप्रेस संवाददता

दिल्ली: यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मारियुपोल दौरे की निंदा की है पुतिन ने रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जा किए गए शहर मारियुपोल का दौरा किया है। रविवार को पुतिन अचानक यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए  तड़के वो मारियुपोल पहुंचे और वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की पुतिन ने अपने अधिकारियों से शहर में पुर्ननिर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उनके इस दौरे से यूक्रेन में काफी गुस्सा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहायक माईखायलो पोडोलीक ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बंदरगाह शहर मरियुपोल के औचक दौरे की निंदा की उन्होंने कहा कि अपराधी हमेशा अपराध स्थल पर लौटता है। हजारों मारियुपोल परिवारों के हत्यारे शहर के खंडहरों और कब्रों की प्रशंसा करने आए थे। बता दें कि पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी, फिर कार से शहर के कई जिलों में घूमे और स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के मुताबिक पुतिन के साथ रूस के उप प्रधानमंत्री मराट खुसुलिन कार में साथ थे, जिन्होंने बताया कि शहर का पुनर्निर्माण कैसे किया जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रविवार तड़के अचानक यूक्रेन के उस इलाके में पहुंच गए जिसे पिछली साल रूसी सेना ने अपने कब्जे में लिया था। रूसी  राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने जानकारी दी है कि पुतिन ने कब्जा किए गए मारियुपोल में अपनी पहली यात्रा की है। उनकी इस यात्रा पर यूक्रेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सहयोगी मिखायलो पोडोलीक ने कहा कि अपराधी हमेशा अपराध स्थल पर लौटता है। वहीं, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पुतिन रात के अंधेरे में चोरों की तरह मारियुपोल आए थे

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलिन ने रविवार को कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार मारियुपोल की  यात्रा की है। दरअसल, पुतिन क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने की नौंवी वर्षगांठ के अवसर पर क्रीमिया गए थे। इसके कुछ घंटों बाद ही क्रेमलिन ने वीडियो जारी किया जिसमें पुतिन को हेलिकॉप्टर से मारियुपोल में उतरते दिखाया गया।

 कार चलाते दिखाई दिए शहर में पुतिन

मारियुपोल दौरे पर पहुंचे पुतिन ने अपने सैन्य अभियान के शीर्ष कमान से भी मुलाकात की. सूत्रों के मताबिक, दोनों की बैठक दक्षिणी रूस में रोस्तोव-ऑन-डॉन कमांड पोस्ट पर हुई। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन लोगों से बातचीत कर और शहर में कार दौड़ाकर लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि पश्चिमी यूरोपीय देशों की एकजुटता और लामबंदी के बावजूद वह यूक्रेन के मसले पर दृढ़ हैं और हरसंभव मुकाबले को तैयार हैं।

पुतिन लोगों से कह रहे हैं कि अब हम लोगों को एक-दूसरे को जानना-समझना शुरू करना होगा। पुतिन ने एक मारियुपोल निवासी के फ्लैट का दौरा भी किया। क्रेमलिन की  तरफ से जारी वीडियो में एक निवासी पुतिन से कह रहा है, अब यह शहर स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा बन गया है और हम आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

पुतिन की यात्रा से भड़का यूक्रेन

यूक्रेन की तरफ से पुतिन की इस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सहयोगी मिखायलो पोडोलीक ने  ट्विटर पर कहा अपराधी हमेशा अपराध स्थल पर लौटता है। सभ्ज दुनिया ने युद्ध के निर्देशक पुतिन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया है, ऐसे में मारियुपोल के हजारों परिवारो के हत्यारा शहर के कब्रों और खंडहरों की प्रशंसा करने आया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि पुतिन ने एक चोर के रूप में रात के अंधेरे में शहर का दौरा की निंदा की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button