डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर शेयर की; कैप्शन पढ़कर इटली की PM भड़की

Trump Giorgia Meloni controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा, “एक रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर (दूर रहने का आदेश) की ज़रूरत है।”
तस्वीर में ट्रंप, मेलोनी के सामने खड़े हैं और मेलोनी उन्हें देखकर मुस्कुरा रही हैं। इससे पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच पिछले महीने G-7 समिट के बाद शुरू हुआ विवाद अभी भी जारी है। गौरतलब है कि जल्द ही एक NATO समिट भी होने वाला है।
दोनों नेताओं के बीच विवाद की शुरुआत असल में G-7 समिट के बाद ट्रंप के एक बयान से हुई थी। ट्रंप ने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहती रहती थीं और उनके साथ दिखने के लिए बहुत उत्सुक थीं, यहाँ तक कि तस्वीर के लिए “मिन्नतें” भी करती थीं। इस बयान से इटली में राजनीतिक हंगामा मच गया और मेलोनी पर सवाल उठने लगे।
मेलोनी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जियोर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए उन्हें झूठा बताया। उन्होंने कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा, “न तो मैं और न ही इटली कभी किसी से किसी चीज़ के लिए मिन्नतें करते हैं।” मेलोनी ने साफ किया कि इटली की सरकार अपनी विदेश नीति व्यक्तिगत राजनीतिक मकसद के बजाय राष्ट्रीय हितों के आधार पर तय करती है।
पेट्रोल और डीज़ल सस्ते होंगे, दुनिया के 21 देशों ने कच्चे तेल को लेकर किया बड़ा फैसला
इसके अलावा, उन्होंने विवाद को और बढ़ाने की कोई इच्छा नहीं जताई और पश्चिमी सहयोगियों के बीच आपसी सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया। अब यह देखना बाकी है कि वह ट्रंप की इस ताज़ा पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।



