कल सावन के आखिरी शनिवार को करें ये आसान उपाय, चमकेगी किस्मत

सावन मास के शनिवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की अराधना करने से जीवन में खुशहाली आने की मान्यता है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. नवग्रहों में शनिदेव को न्यायदेवता माना गया है। शनिदेव हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कार्य करने वालों को शुभ व बुरे कामों में लिप्त व्यक्ति को दंडित करते हैं। सावन में शिव अराधना के साथ शनि उपासना का भी विशेष महत्व होता है। देवों के देव महादेव को अतिप्रिय सावन मास 12 अगस्त से समाप्त हो रहा है। ऐसे में सावन का आखिरी शनिवार 6 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार को कुछ उपायों को करने से जीवन में चमत्कारिक लाभ देखने को मिलते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से भगवान शिव के साथ हनुमान जी और शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

सावन के आखिरी शनिवार को करें ये उपाय-

1. सावन के आखिरी शनिवार को व्रत रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी के साथ शनिदेव की कृपा होती है।
2. शनिवार के दिन विभूति, चंदन या भस्म लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं।
3. शमी के वृक्ष में जल चढ़ाने से लाभ होता है।
4. सुंदरकांड या बजरंगबाण का पाठ करने से संकटों से मुक्ति मिलती है।
5. मान्यता है कि शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को अपनी सामर्थ्यनुसार दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
6. शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी, चिंटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
7. शनिवार को शाम को नीम की लकड़ी पर काले तिल का हवन करें। इसके बाद कुल 108 बार आहुति दें। हवन के बाद काली वस्तुओं का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button