LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर टीएमसी सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

स्टार एक्सप्रेस संवाददता

नई दिल्ली:  LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर टीएमसी सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन आज बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में धरना प्रदर्शन कर रहे है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ TMC सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एलपीजी सिलेंडर को लेकर केंद्र सरकार से दाम कम करने की मांग कर रहे है। सांसदों ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीब जनता पर मोदी सरकार शोषण कर रही है।

महिला सांसदों ने रसोई का बजट बिगाडने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की भाजपा सरकार ने महिलाओं का जीना मुहाल कर रखा है। 2024 में जनता इस सरकार को उखाड फेक देगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button