इस दिन होंगे गुरू मीन राशि में वक्री, जानिये किन राशि वालो पर होगी खुशियों की बरसात

29 जुलाई को गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। वक्री होना और मार्गी होना ग्रहों के लिहाज और विभिन्न राशियों में प्रभाव को लेकर बहुत खास है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. 29 जुलाई को गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। दरअसल वक्री होना और मार्गी होना ग्रहों के लिहाज और विभिन्न राशियों में प्रभाव को लेकर बहुत खास है। गुरु मीन राशि में अप्रैल में आए थे और अब इसी राशि में रहकर वक्री हो रहे हैं। गुरु ग्रह जिनकी कुंडली में अच्छे स्थान पर है, तो समझिए उस कुंडली का जातक भाग्य का बहुत धनी है। गुरु के वर्की से भी विभिन्न राशियों को लाभ होता है। ये लोग उस क्षेत्र में नाम कमाते हैं, जहां से कई लोग फेल हो जाते हैं। आइए अब जानें किन राशियों पर इस ग्रह के वक्री होने का प्रभाव होगा।

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही लाभ देगा। इस राशि के लोगों के लिए बरसों से जिन योजनाओ पर काम कर रहे थे, वो पूरी हो जाएंगी। इसके अलावा इस राशि के जातकों को किसी फायदे के सौदे को करने का मौका मिलेगा, लेकिन इसकी लिए आपका पारखी होना जरूरी है।

कर्क राशि वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। इस राशि के लोगों को झुकाव आध्यात्म की ओर होगा। यही नहीं इस राशि के लोग इस समय में सफलता प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़े

व्रत में बनाएं टेस्टी फलाहारी अप्पे, जानिये बनाने का तरीका

कन्या राशि के लिए भी गुरु बहुत ही खास समय लेकर आ रहे हैं। इस रासि के लोगों के अटके काम पूरे होंगे और धन धान्य से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु बहुत ही अच्छे समाचार लेकर आ रहे हैं, जिन जातकों का विवाह लंबे समय से अटका हुआ था, उनका विवाह इस दौरान पक्का होगा। इसके अलावा किसी नए कार्य में फोकस कर लाभ अर्जित करेंगे।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छा है। कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ के योग हैं। आपको अपने पूर्वजों के आशीर्वाद से भी लाभ मिलेगा। इसलिए दान -पुण्य आदि भी करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button