सिद्धू मूसेवाला के निधन पर इन सितारों ने जताया दुख…

गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। मूसेवाला को तुंरत मनसा के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. पंजाब के लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। मूसेवाला को तुंरत मनसा के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग भी घटना में घायल हो गए हैं। एक दिन पहले ही सिंगर की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें गैंगस्टर्स की ओर से धमकियां मिल रही थीं। मूसेवाला की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर जानी-मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

देखें किसने क्या कहा

‘बिग बॉस 13‘ फेम शहनाज गिल ने ट्वीट किया, ‘किसी का जवान बेटा ऐसे दुनिया से चला जाए, इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता। वाहे गुरुजी मेहर करे।‘

कपिल शर्मा ने लिखा, ‘सतनाम श्री वाहेगुरु, बहुत हैरान करने वाली और बहुत दुखद। एक महान कलाकार और एक कमाल के इंसान। भगवान उनके परिवार को हिम्मत दे।‘

https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/1530909559715680256?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1530909559715680256%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-sidhu-moose-wala-dies-shahnaaz-gill-to-kapil-sharma-here-see-celebrites-reaction-6562139.html

 

अली गोनी ने ट्वीट किया, ‘#sidhumoosewala rip‘💔

संगीतकार विशाल ददलानी लिखते हैं, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के जरिए जानता था। उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। भारत में बहुत कम ऑथेंटिक मॉडर्न कलाकार हैं। वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे। मेरे पास शब्द नहीं है। वह एक लीजेंड थे। उनकी आवाज, उनके साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। दुखद दिन।‘

जरीन खान लिखती हैं, ‘दिल दहला देने वाली और हैरान करने वाली।‘

सिंगर और संगीतकार अरमान मलिक ने लिखा, ‘शॉकिंग और भयानक, यह सच नहीं हो सकता।‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button