कई देशों में मंकी पॉक्स के केस मिलने से मचा हड़कंप, जानिये नए केस की संख्या

इस खतरनाक संक्रामक रोग के 6 मरीज अमेरिका में भी मिलने की बात सामने आई है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि उसकी और से 6 लोगों की निगरानी की जा रही है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. दुनिया भर में कोरोना वायरस की लहर धीमी पड़ने से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, लेकिन इस बीच मंकी पॉक्स ने चिंताएं बढ़ा दी है। इस संक्रामक रोग के 6 मरीज अमेरिका में भी मिलने की बात सामने आई है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि उसकी और से 6 लोगों की निगरानी की जा रही है। इन्हें मंकी पॉक्स का संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने मंकी पॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति के साथ फ्लाइट में सफर किया था। इसी महीने की शुरुआत में ये लोग नाइजीरिया से ब्रिटेन गए थे। उस दौरान संक्रमित व्यक्ति इनके पास ही बैठा था।

यह बीमारी मनुष्यों में मिलना दुर्लभ ही होता है, लेकिन बीते कुछ वक्त में कई देशों में केस मिलने से हड़कंप मच गया है। इस साल अमेरिका में इसका पहला केस मैसाचुसेट्स के एक व्यक्ति में मिला था, जो कनाडा की यात्रा करके लौटा था। यह वायरस आम तौर पर युवा पुरुषों की शिकार बनाता है। यह चूहों और बंदरों में ज्यादातर पाया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनके जरिए ही यह बीमारी मनुष्यों में ट्रांसफर हुई है। अमेरिका के अलावा कनाडा में भी इस वायरस के दो केस मिल चुके हैं। इसके अलावा 17 संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।

कोरोना के बाद मंडराने लगा ‘मंकीपॉक्स’ का खतरा, जानें लक्षण और इलाज

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी मंकी पॉक्स का एक केस मिलने की चर्चा हो रही है। फिलहाल 40 वर्षीय शख्स की जांच की गई है और टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वह कुछ वक्त पहले ही सिडनी लौटा था और मंकी पॉक्स के लक्षण मिलने के बाद उसकी जांच की गई है। वहीं फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पेरिस में एक संदिग्ध केस पाए जाने की बात कही है। इसका सबसे ज्यादा कहर तो स्पेन में देखने को मिल रहा है। यहां मंकी पॉक्स से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 14 हो गई है। संक्रमित पाए गए सभी लोग युवा पुरुष हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button