शहनाज गिल को मिला दुलहन बनने का मौका, देखें वीडियो

शहनाज गिल हाल ही में दुलहन बनकर रैम्प पर नजर आई थीं। उनके फोटोज काफी पसंद किए गए थे। अब शहनाज गिल ने अपने रैम्प वॉक का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. शहनाज गिल हाल ही में दुलहन के रूप में रैम्प वॉक करती दिखाई दीं। उन्होंने अपने पहले फैशन शो का बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है। इसमें मस्ती करती दिख रही हैं और फैन्स को पोज भी दे रही हैं। वीडियो में शहनाज ने अपनी नर्वसनेस भी शेयर की है। पहली बार रैम्प वॉक करके शहनाज को ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई परीक्षा दे रही हैं। शहनाज ने लहंगा पहनकर रैम्प वॉक किया था। यह इवेंट संडे को अहमदाबाद में था। सना का लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आया।

स्टेज पर आते ही दिखी कॉन्फिडेंस

शहनाज ने डिजाइनर सामंत चौहान के लिए रैम्प वॉक किया था। वीडियो में वह मेकअप करती दिख रही हैं। उन्होंने पोल्का डॉट्स नाइटसूट पहन रखा है। वह बोलती हैं, ऐसा लग रहा है जैसे मेरा आज एग्जाम है। क्योंकि ये मेरा पहला रैम्प वॉक है। शहनाज बोलीं मैं सामंत चौहान का ब्राइडल लुक कर रही हूं। वह पहली बार कर रहे हैं। मैं चाहती हूं कि इज्जत रह जाए। शहनाज को तैयार किया जाता है, वह खूबसूरत दुलहन बनर रैम्प पर पहुंचती हैं और वहां कॉन्फिडेंस के साथ रैम्प वॉक करती हैं। शहनाज स्टेज पर डांस भी करती हैं, ठुमके लगाती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं। इसके बाद कई फैन्स के साथ फोटोशूट करवाती हैं और ऑटोग्राफ भी देती हैं।

 

फैन्स बोले-क्वीन

इस वीडियो के कमेंट सेक्श में शहनाज के फैन्स ने जमकर प्यार लुटाया है। किसी ने उन्हें प्रिंसेज तो किसी ने रानी लिखा है। लोगों ने लिखा है कि लग नहीं रहा कि यह उनका डेब्यू फैशन शो है। उनका डांस भी खूब पसंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button