योगी कैबिनेट के करोड़पति मंत्रियों की देखें लिस्ट, जानिये क्या है खास बात

 

स्टार एक्सप्रेस.

लखनऊ. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार सरकार का गठन कर लिया है। एक प्राइवेट वेबसाइट ‘हिंदी डाट सियासत डाट काम’ के 1 अगस्त 2019 के लिखे एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सभी राष्ट्रीय दलों के मुकाबले भाजपा की कुल संपत्ति सबसे अधिक है। इसने एडीआर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा है कि भाजपा की कुल संपत्ति में 22.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान बीजेपी की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1483.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

 

लेकिन वर्तमान की बात करें तो विधानसभा चुनाव 2022 के बाद गठित हुई उत्तर प्रदेश की 18 वीं मंत्रिमंडल में व योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए मयंकेश्वर शरण सिंह मंत्रिपरिषद के सबसे अमीर सदस्य हैं। अमेठी की तिलोई सीट से विधायक मयंकेश्वर सिंह ने कुल 58 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

 

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर मंत्रियों की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से विधायक राकेश सचान का नाम है। उन्होंने अपनी संपत्ति 37.54 करोड़ रुपये घोषित की हैं। वहीं तीसरे स्थान पर प्रयागराज की दक्षिण सीट से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं, जिन्होंने 37.32 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इनके बाद राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बने नितिन अग्रवाल और रविन्द्र जायसवाल का नाम आता है, जिन्होंने अपनी संपत्ति क्रमश: 31.52 करोड़ तथा 26.98 करोड़ रुपये बताई है।

 

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों में कई ऐसे नाम हैं, जिनकी संपत्ति 10 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा है। इस लिस्ट में पहला नाम तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ही है, जिन्होंने अपनी संपत्ति 10 करोड़ से अधिक बताया है। वहीं कैबिनेट मंत्री बने जयवीर सिंह की संपत्ति 17 करोड़ रुपये और लक्ष्मी नारायण सिंह ने अपनी संपत्ति 14 करोड़ रुपये बताया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री बने अरविंद कुमार शर्मा ने भी 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

 

इनके अलावा आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद में शामिल स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, बेबीरानी मौर्य, अनिल राजभर, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह, केडी अग्रवाल, गुलाब देवी, बलदेव ओलख, संजय गंगवार, सुरेश राही, प्रतिभा शुक्ला, सोमेन्द्र तोमर और रजनी तिवारी के पास भी करोड़ों की सम्पत्ति है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button