स्कूटी टकराने पर भाजपा महामंत्री की बाइक सवार लोगों से हाथापाई
स्टार एक्सप्रेस / गुलफाम अहमद
सुल्तानपुरl बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री की बाइक सवार अराजक तत्वों ने बुधवार को पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाजपा नेता की मोबाइल छीन ते हुए अराजक तत्व फरार हो गए। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुपर मार्केट चौराहे से जुड़ा हुआ है।
जहां पर भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार बबलू बुधवार की सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रहे थे। उनकी स्कूटी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हुआ और तीन बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। लात घूंसों से भाजपा नेता की हुई पिटाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग उन्हें बचाने के लिए भी दौड़े। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले निवासी भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार बबलू अपने कुछ सहयोगियों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे।
जहां पर उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही की पुलिस से मांग की है। नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरा मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में भी तरह तरह की बातों को लेकर चर्चा का माहौल गर्म देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉक्टर आरए वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है।
Also Read-
ट्रैक्टर समेत कंक्रीट मिक्सर मशीन की वैन से टक्कर, वैन सवार गंभीर रूप से घायल
पुलिस से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। मैं बच्चों को स्कूल से छोड़कर लौट रहा था। इसी बीच तीन बाइक पर सवार लगभग सात-आठ लोगों ने मुझे घेर लिया और मारने पीटने लगे। मेरा मोबाइल छीन कर फरार हो गए हैं। मैंने पुलिस को सूचना दे दी है। धर्मेंद्र सिंह बबलू जिला महामंत्री भाजपा भाजपा नेता की पिटाई के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पहल के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।