स्कूल जा रही बच्ची का किया रेप, गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश, पुलिस ने मारी गोली

वेव सिटी के पास बुधवार सुबह स्कूल से जा रही 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को एक पेड़ का पत्ता तोड़ने के बहाने बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. वेव सिटी के पास बुधवार सुबह स्कूल से जा रही 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को एक पेड़ का पत्ता तोड़ने के बहाने बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत ले जाने के दौरान उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। वह बुधवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जब वह वेव सिटी के पास पहुंची तो एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने किशोरी से कहा कि उन्हें पूजा सामग्री के लिए पपीते के पेड़ का पत्ता चाहिए। पंडित ने बोला है कि पत्ता किसी लड़की के हाथ ही टूटना चाहिए। इस पर किशोरी उसकी बातों में आ गई।

आरोपी उसे अपने साथ झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान थानाक्षेत्र के गांव मोरना निवासी 20 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ के गांव इगलास का रहने वाला है। पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button