कॉलिंग फीचर के साथ आई Realme TechLife की नई स्मार्टवॉच, जानिये धांसू फीचर्स के बारे में

रियलमी टेकलाइफ वॉच R100 भारत में लॉन्च हो गई है। इस वॉच में कंपनी कॉलिंग फीचर के साथ कई जरूरी हेल्थ सेंसर और फिटनेस मोड दे रही है। 

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. रियलमी की नई स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 की भारत में एंट्री हो गई है। कंपनी की यह वॉच सर्कुलर डिजाइन में आती है और इसमें कंपनी यूजर्स का पसंदीदा कॉलिंग फीचर भी दे रही है। रियलमी की इस लेटेस्ट वॉच की कीमत 3,999 रुपये है। खास बात यह है कि कंपनी इसे कुछ समय के लिए 3,999 रुपये की बजाय 3,499 रुपये में ऑफर करने वाली है। नई वॉच ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में आती है। इसकी सेल 28 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे आप कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकेंगे।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस वॉच में 360×360 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.32 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दे रही है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 450 निट्स का है। ऐल्युमिनियम अलॉय फ्रेम इस वॉच के लुक को और प्रीमियम बना देता है। वॉच के रियर में कंपनी मैट टेक्सचर फिनिश दे रही है, जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा।

रियलमी की इस नई वॉच का वेट 46 ग्राम है। यह 22mm के सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है। इसमें कंपनी IP68 रेटिंग भी दे रही है, जो इसे धूल-मिट्टी और पानी से सेफ रखता है। वॉच का स्मार्टफोन के साथ पेयर करने के लिए Realme Wear App की जरूरत पड़ती है। यह ऐप ऐंड्रॉयड के साथ ही iOS के लिए उपलब्ध है।

पुलिस ने दो बैट्री चोर किए गिरफ्तार

रियलमी की इस लेटेस्ट वॉच में आपको हेल्थ और फिटनेस के लिए भी कई काम के फीचर मिलेंगे। इसमें कंपनी हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर के साथ स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटर भी दे रही है। 100 वॉच फेस के साथ आने वाली इस वॉच में आपको 100 से ज्यादा इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।

स्मार्टवॉच की खासियत है कि इसमें वेदर अपडेट, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल और रिमाइंडर का भी फीचर दिया गया है। साथ ही यह महिलाओं के पीरियड डेट्स को भी ट्रैक करता है। कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 5.2 ऑफर किया जा रहा है। इस वॉच में आपको 380mAh की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक चल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button