Bahraich : राकेश टिकैत को विदेशों से मिल रही फंडिंग, देश द्रोह का कर रहा काम

भाकियू भानु के महापंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले राजनाथ के पीए त्रिपाठी द्वारा हुई जानकारी

स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से बुधवार को किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। जिसे संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे। किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राकेश टिकैत को विदेशी फंडिंग के साथ कांग्रेस से भी मिल रही है। इन सभी के विरुद्ध सीबीआई जांच होनी चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महापंचायत का आयोजन हुआ। किसानों की छह सूत्रीय मांगो को लेकर आयोजित महापंचायत के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठकुर भानु प्रताप सिंह रहे। मंच पर पहुंचते ही जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी समेत अन्य ने स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने किसान आयोग में सिर्फ किसानों के शामिल करने, अध्यक्ष किसान को बनाने, किसानों का कर्ज माफ करने, सिंचाई को दी जाने वाली बिजली फ्री करने की मांग की। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कृषि मंत्री को भेजा।

Also Read-

Bahraich : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ राष्ट्रीय प्रेस दिवस

अंत मे प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राकेश टिकैत को कांग्रेस और कनाडा से फंडिंग मिल रही है। यह हम नहीं बल्कि राजनाथ सिंह के पीए त्रिपाठी ने बताया। उन्होंने कहा कि लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराया गया। यह सब राकेश टिकैत की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि तभी मैं अलग हो गया। राकेश टिकैत देश द्रोह का काम करता है। अध्यक्ष ने कहा कि राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव और सरदार भधूनी के खिलाफ सीबीआई जांच की जाए। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button