मंजू देवी की छुट्टी, अब चलेगा भूषण का सिक्का! ‘पंचायत सीजन 5’ में सचिव जी पर टूटेगा नया आफत का पहाड़

Panchayat Season 5 release: भारतीय ओटीटी जगत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने बहुप्रतीक्षित पांचवें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राइम वीडियो ने नए सीजन के आने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। इस बार फुलेरा गांव की चौपाल पर सिर्फ हंसी-मजाक नहीं, बल्कि सत्ता की जबरदस्त उठापटक और नई राजनीतिक खींचतान देखने को मिलेगी। गांव के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं और दर्शकों को भावनाओं, देसी हास्य व अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर एक नया रोमांचक सफर देखने को मिलने वाला है।

द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले तैयार इस सीरीज की कमान एक बार फिर निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के हाथों में है, जबकि इसकी पटकथा को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने मिलकर लिखा है। स्टारकास्ट की बात करें तो जितेंद्र कुमार एक बार फिर ‘सचिव जी’ यानी अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अपनी सादगी से दिल जीतेंगे।

उनके साथ रघुबीर यादव (प्रधान जी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), सुनीता राजवर (क्रांति देवी), फैसल मलिक (प्रह्लाद चा), चंदन रॉय (विकास), संविका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (भूषण उर्फ बनराकस) और अशोक पाठक (विनोद) अपने पुराने और चहेते किरदारों में वापसी कर रहे हैं। इस नए सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि फुलेरा को अब नया मुखिया मिल चुका है और बनराकस खुद प्रधानपति बनकर अपनी मनमानी योजनाओं को लागू करने की कोशिश करेगा, जिससे गांव का माहौल और ज्यादा गर्माने वाला है।

‘नया बुरा सपना शुरू होने वाला है…’ कंगना रनौत की इस खौफनाक फिल्म का ऐलान होते ही कांप उठे फैंस!

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने बताया कि बीते चार सीजन के दौरान फुलेरा गांव और उसके किरदार दर्शकों के परिवारों का अटूट हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस लोकप्रिय कहानी को आगे ले जाना पूरे प्लेटफॉर्म के लिए बेहद खास है। वहीं टीवीएफ के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने सीरीज की यूएसपी पर रोशनी डालते हुए कहा कि ‘पंचायत’ की असली ताकत इसकी सादगी, इंसानी रिश्ते और ग्रामीण परिवेश के रोजमर्रा के छोटे-छोटे पल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सीजन 5 में आने वाले ट्विस्ट और नई चुनौतियां दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेंगी।

Related Articles

Back to top button