मथुरा: धूमधाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन

स्टार एक्सप्रेस

दीपक कटारा, जिला संवाददाता

मथुरा. उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और केन्द्र में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में मथुरा में भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह 83वां जन्मदिवस मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व मनाया गया।

इस दौरान जिले में केक काटकर व जगह-जगह जरूरतमंदों को फल एवं कपड़े विररित किये गये और मुलायम सिंह की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। नेताजी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में घर-घर जाकर अखिलेश यादव की उपलब्धि और नीतियों को बताएंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगें।

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन ने कहा कि- “मुलायम सिंह यादव संघर्ष के बदौलत जमीन से उठकर प्रदेश और देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। उनको जब भी प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान संभाली, उन्होंने किसानों, गरीबों, मजलूमों के लिए काम किया। नेताजी कड़े संघर्ष के दौर से गुजर कर समाजवादी विचाराधारा को नई दिशा देने का काम किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करके एक बार फिर से प्रदेश में सपा सरकार बनाएंगे। यही हम सबकी ओर से अपने संरक्षक मुखिया को जन्मदिन को तोहफा होगा।

यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव वैभव कटारा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजन रिजवी, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित तुलसी राम शर्मा, समाजवादी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र फेरारी, यूथ बिग्रेड जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, यूथ बिग्रेड मथुरा वृंदावन विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, छात्र सभा मीडिया प्रभारी दिव्यांश तिवारी, पंकज सिंह, इमरान अब्बास आदि उपस्थित रहे।

‘नेताजी’ के नाम से जाने जाते हैं मुलायम सिंह

मुलायम सिंह का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था और वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। किसान परिवार में जन्मे मुलायम के पांच भाई और एक बहन है। उनके पिता सुधाकर सिंह यादव मुलायम सिंह को पहलवान बनाना चाहते थे, लेकिन मैनपुरी में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती में अपने राजनीतिक गुरु नाथूसिंह को प्रभावित किया और उन्होंने अपना राजनीतिक सफर नाथूसिंह के विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर से शुरू किया। राजनीति में शामिल होने से पहले मुलायम कुछ दिनों तक इंटर कॉलेज में भी पढ़ा चुके हैं और सियासत में नेताजी के नाम से जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button