द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने घर जाकर दी बधाई

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज की है। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर पीएम मोदी तक हर किसी ने उन्हें बधाई दी है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने विजेता घोषित किया। कुल वोट 4754 पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है।

बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

बसपा प्रमुख मायावती ने देश का राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं. वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद है। उन्होंने आगे लिखा कि देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, “द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है। मैं उन्हें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “नेपाल की सरकार और लोगों की ओर से, मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे।

जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें को देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

 

उत्तराखंड के सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “आदिवासी व्यक्ति को भारत का राष्ट्रपति बनने का सम्मान मिल रहा है। द्रौपदी मुर्मू के चुनाव ने लोकतंत्र और संविधान में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “भारत ने इतिहास लिखा है. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुए एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है. इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. उनका जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं.”

लोकसभा अध्यक्ष ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई। जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी देने तथा उनकी समस्याओं के समाधान में आपकी सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आशा है आपके कुशल मार्गदर्शन में देशवासी नए भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देंगे।

राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर को बधाई एवं शुभकामनाएं।

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मध्य प्रदेश की सीएम ने दी बधाई

मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा आज वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनी गई हैं. यह भारत के लोकतंत्र की विशेषता है. मैं द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई देता हूं. मुझे विश्वास है कि वह अपने कर्तव्यों का पालन करके भारत को गौरवान्वित करेंगी.

रक्षा मंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत, आधिकारिक घोषणा होनी बाकी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक हुई मतगणना से ये साफ हो गया है कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं। राज्यसभा महासचिव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त किया। मुर्मू ने जीत का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

तीसरे राउंड में 1333 वोटों की गिनती हुई

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी है। तीसरे राउंड में अब तक 1333 वोटों की गिनती हो चुकी है जिनका मूल्य 165664 है। इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं। चौथे राउंड की गिनती जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button