घर पर बनाएं टेस्टी गार्लिक सूप, खांसी-जुकाम से मिलेगा आराम, बनाने के लिये फॅालो करें टिप्स

बदलते मौसम में यह बीमारियां बहुत आम है। मौसम के अलावा प्रदूषण भी एक कारण है जिसकी वजह से आपको ये प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं देसी गार्लिक सूप

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. आपको अगर खांसी-जुकाम या गले में दर्द में दर्द है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बदलते मौसम में यह बीमारियां बहुत आम है। मौसम के अलावा प्रदूषण भी एक कारण है जिसकी वजह से आपको ये प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में देसी सूप आपके लिए बहुत कारगर है। आज हम आपको गार्लिक सूप बनाने का तरीका बता रहे हैं। यह सूप बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं-

गार्लिक सूप बनाने के लिए सामग्री-

लहसुन
अदरक
दालचीनी
काली मिर्च साबुत और पाउडर
हरा धनिया
जीरा
हींग
घी

गार्लिक सूप बनाने की विधि-

इस सूप को बनाने के लिए आपको चाहिए 7-8 लहसुन की कलियां। इसे छीलकर धो लें। एक पतीले में तीन गिलास पानी लें अब इसमें पिसा हुआ लहसुन की कलियां, एक अदरक का टुकड़ा, काली मिर्च, दालचीनी डाल दें। अब इसे पकने दें। आप इन चीजों को पीसकर पानी में डाल सकते हैं। इसके बाद इन्हें धीमी आंच में पकने दें। अब इसमें नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह पकने दें।

Also Read-

किशमिश एनीमिया की कमी दूर करके ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल, जानें फायदे

जब यह अच्छी तरह पकने लगे और सारी चीजों की महक आपको मिलने लग जाए, तो इसे गैस से उतार दें। इसे छान लें या फिर बिना छानें भी पी सकते हैं। हरा धनिया और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे सर्व करें। आप चाहें, तो इसमें घी में जीरा और हींग से तड़का भी लगा सकते हैं। इससे सूप का स्वाद बढ़ जाएगा। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। बच्चों को भी यह सूप पिला सकते हैं लेकिन बच्चों को कम मात्रा में ही यह सूप देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button