जानिये कब लॉन्च होगा Moto X30 Pro और क्या होंगे फीचर्स कीमत

एक बार लॉन्च इवेंट को कैंसिल करने के बाद अब मोटोरोला ने Moto X30 Pro और Moto Razr 2022 की नई लॉन्च डेट जारी कर दी है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. एक बार लॉन्च इवेंट को कैंसिल करने के बाद अब मोटोरोला ने Moto X30 Pro और Moto Razr 2022 की नई लॉन्च डेट जारी कर दी है। ये लॉन्च जो पहले 2 अगस्त को होने वाला था, वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की यात्रा को लेकर चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पोस्टपोन किया गया था। लेनोवो के महाप्रबंधक ने पुष्टि की है कि नया लॉन्च इवेंट अब 11 अगस्त को होगा।

चेन जिन ने मोटो रेज़र 2022 का एक नया टीज़र शेयर किया है जिसमें 11 अगस्त की नई लॉन्च तिथि का उल्लेख है। टीज़र से पता चलता है कि फोन 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। मोटो एज के साथ एक्स 30 प्रो भी उसी दिन लॉन्च होने की उम्मीद है। किया गया। इवेंट खत्म होने के तुरंत बाद दोनों स्मार्टफोन्स की सेल शुरू होने की उम्मीद है।

मोटोरोला ने इससे पहले साल 2020 के साथ-साथ 2021 में भी दो फोल्डेबल फोन लॉन्च किए थे। रेजर 2021 पहले लॉन्च किए गए डिवाइस का एक बेहतर वर्जन था। हालांकि, दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन रेज़र 2022 के साथ ऐसा नहीं होगा। आप आने वाले रेज़र 2022 में कुछ बड़े डिज़ाइन ओवरहाल की उम्मीद कर सकते हैं।

Motorola Razr 2022 के संभावित फीचर्स

पहले ही TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Motorola Razr 2022 फुल-एचडी+ (1,080×2,400) रिजॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच OLED मेन डिस्प्ले को स्पोर्ट कर सकता है। स्मार्टफोन में 573×800 रिज़ॉल्यूशन के साथ 2.65-इंच OLED सेकेंडरी डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। यह तीन रैम विकल्प – 8GB, 12GB, और 18GB – के साथ-साथ तीन स्टोरेज विकल्प – 128GB, 256GB और 512GB की पेशकश कर सकता है। Motorola ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Motorola Razr 2022 स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा।

इस चिपसेट को पेश करने वाला यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसके अलावा, Moto Razr 2022 में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। TENAA लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा पैक कर सकता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,200mAh की डुअल सेल बैटरी हो सकती है। वहीं कीमत की बात करे तो Moto Razr 2022 की कीमत EUR 1,149 (लगभग 94,000 रुपये) रखी जा सकती है। यह क्वार्ट्ज ब्लैक और ट्रैंक्विल ब्लू रंगों में आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button