कौशांबी: खेल-खेल में भाजपा नेता के बेटे ने दोस्त के सीने में मारी गोली

यूपी के कौशांबी में खेल-खेल में एक बच्चे की जान चली गई। मामला करारी का है। भाजपा नेता के बेटे ने बेड पर रखी पिता की पिस्टल चला दी। गोली साथ में खेल रहे दोस्त के सीने में लगी।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. यूपी के कौशांबी में खेल-खेल में एक बच्चे की जान चली गई। मामला करारी का है। भाजपा नेता के बेटे ने बेड पर रखी पिता की पिस्टल चला दी। गोली साथ में खेल रहे दोस्त के सीने में लगी। उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

करारी के अशोक नगर निवासी संजय जायसवाल भाजपा के जिला महामंत्री हैं। शनिवार को संजय जायसवाल घर के बाहर थे। बेड पर तकिए के नीचे उनकी पिस्टल रखी थी। भाजपा नेता का बेटा वेदांत (10) और पड़ोसी अनंत (12) पुत्र रामेश्वर प्रसाद शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर में खेल रहे थे। अचानक बच्चों ने तकिए के नीचे रखी पिस्टल निकाल ली। खेल-खेल में भाजपा नेता के बेटे से पिस्टल से फायर हो गया। गोली अनंत के सीने में लगी।

गोली चलने की आवाज सुन परिजन पहुंचे। वहां अनंत खून से लथपथ पड़ा मिला। वही भाजपा नेता का बेटा चीख-चिल्ला रहा था। अनंत को लोग जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान अनंत की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button