बस 40 मिनट की नींद बन गई सजा सोते समय आंख खा गया ये बैक्टीरिया

इस पर विश्वास न हो रहा हो पर असल में ये स्थिति काफी गंभीर है।

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 डेस्क: दुनियाभर में कई ऐसे जानलेवा बैक्टीरिया भी हैं जो कि हमारे शरीर के कुछ अंगों को हमेशा के लिए खा सकते हैं। ऐसा ही एक बैक्टीरिया ने फ्लोरिडा में रहने वाले 21 साल के लड़के की आंख खा ली। जी हां, इस बैक्टीरिया ने इस लड़के की कॉर्निया को खा लिया। साइंस की भाषा में इस बैक्टीरिया को मांस खाने वाला बैक्टीरिया (Flesh eating bacteria) कहा जाता है। साथ ही ये घटना लड़के की एक बड़ी लापरवाही का भी परिणाम है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

 बन गई सजा बस 40 मिनट की नींद कैसे

21 साल का ये लड़का कॉन्टेंट लेंस लगाकर एक झपकी ले रहा था। लगभग, जब उसने 40 मिनट बाद अपनी आंख खोली तो पाया कि उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। वो अपनी बाईं आंख में आंशिक रूप से अंधा हो चुका था। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि मांस खाने वाले एक बैक्टीरिया ने उसकी आंख को खा लिया है।

ये बैक्टीरिया क्या है मांस खाने वाला

ये बैक्टीरिया Acanthamoeba keratitis है, जो कि मांस खा सकता है। ये परजीवियों, मिट्टी, धूल और ताजा पानी की झीलों में पाया जाता है। डॉक्टर के अनुसार ये बैक्टीरिया कॉन्टेंट लेंस पर रह गया होगा और नींद के दौरान ये कॉर्निया तक पहुंच गया । फिर इंफेक्शन का कारण बना औरे कॉर्निया को खा गया।

बता दें कि ये एक असल में एक प्रकार का सिंगल सेल अमीबा (amoeba) है जो कि आंखों में जा कर कॉर्निया के लेयरिंग को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं अगर ये इंफेक्शन ज्यादा देर रह जाए तो, ये आपके आंखों के टिशूज को पूरी तरह से नुकसान कर सकता है।

तो, ध्यान रखें कि कभी भी कॉन्टेंट लेंस लगाकर न सोएं। इसके अलावा कॉन्टेंट लेंस की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। नहीं, तो ये आप भी इस घटना के शिकार हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button