सोना-चांदी के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, जानिये क्या है 24 कैरेट सोने का दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने एक अगस्‍त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो पिछले दिन के मुकाबले सोने और चांदी दोनों के दामों मे बढ़ोत्‍तरी हुई है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. लखनऊ में चांदी के दामों में हल्‍की बढत आई है। सोमवार को एक किलो चांदी का दाम 59,500 रुपए रहा वहीं रविवार को यह 58,000 रुपए था। बरेली में सोने और चांदी दोनों के दामों में थोड़ी बढ़ोत्‍तरी हुई है।

लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी के दाम में भी थोड़ी वृद्ध‍ि हुई है। सोमवार को यह 59, 600 रुपए प्रति किलो रही। आगरा में 24 कैरेट सोना 52,450 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 60,250 प्रति किलो पर बिकी।

गोरखपुर में सोमवार को 24 कैरेट सोना 53,200 जबकि चांदी का भाव 60,000 प्रति किलो रही। वहीं बरेली में सोना 52200 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58500 प्रति किलो बिकी है। प्रयागराज में सोना 51900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 59140 रुपए प्रति किलो रही।

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोना का रेट ज्यादा, सोना सस्ता तो बनाने का खर्च महंगा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है। वहीं जहां सोने का रेट ज्यादा होता है उस दुकान में मेकिंग चार्ज 10 परसेंट से 20 परसेंट तक वसूला जाता है। यानी सोना सस्ता तो मेकिंग चार्ज महंगा और सोना महंगा तो मेकिंग चार्ज सस्ता। ज्वैलर्स इस रास्ते या उस रास्ते कमाई कर ही लेते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button