Bahraich : महिलाओं को बेहोश कर जेवरात लूटने वाले को स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ा
स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता
बहराइच। शहर निवासी एक व्यक्ति नानपारा में सीएचसी के पास महिलाओं से व्यवहार कर कोल्ड ड्रिंक या फल का जुलूस पिलाता था। इसके बाद बेहोश होने पर महिलाओं के जेवरात लूटकर फरार हो जाता था। कई दिनों से नजर रखे स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को नजर रखा। महिला के जेवरात निकालते ही उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी असलम पुत्र समर नानपारा में सीएचसी के सामने बैठता था। सीएचसी अधीक्षक डॉ चंद्रभान ने बताया कि सीएचसी आने वाली महिलाओं से असलम व्यवहार बनाता था। इसके बाद महिलाओं को व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक या जूस में नशीला पदार्थ पीला मिलाकर पिला देता।
बेहोश होते ही जेवरात निकाल कर फरार हो जाता था। सीसीटीवी फुटेज में जानकारी होने पर असलम पर नजर रखा गया। शनिवार को भी एक महिला इलाज के लिए आई। उसे जूस पिलाकर जेवरात लूटने का प्रयास किया। जिस पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि महिला का इलाज अस्पताल में किया गया। दो घंटे इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया है।
नहीं मिली तहरीर, कैसे दर्ज हो मुकदमा
घटना के मामले में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का इलाज हो गया। वह घर चली गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तहरीर नहीं दे रहे हैं। जिससे मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।