लखनऊ में सोना हुआ सस्ता, जानिये 24 कैरेट गोल्ड का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 26 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार पांचवे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 26 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार पांचवे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 49800 प्रति दस ग्राम और चांदी 56050 प्रति किलो रही।

कानपुर में भी सोना के दाम में तेजी नजर आई जबकि चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सोना 51050 प्रति दस ग्राम और चांदी 57600 प्रति किलो थी। सोमवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57450 प्रति किलो थी। आगरा में सोना में दाम में तेजी देखी गई जबकि चांदी गिरी है। शनिवार को को सोना 51000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57400 प्रति किलो रही। सोमवार को को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57150 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना में रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, वहीं चांदी के दाम गिरे हैं। शनिवार को सोना 51800 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 55500 प्रति किलो रही। बरेली में सोना के दाम चढ़े हैं जबकि चांदी के दामों में कमी देखने को मिली है। शनिवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button